Haryana ka Mausam: हरियाणा में आज चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
Haryana ka Mausan: हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में कई मानसून सिस्टम एक्टिव है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से राज्य में लगातार भारी बारिश हो रही है।
आज ओलावृष्टि का अलर्ट
आज हरियाणा के कई जिलों में तेज ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। तेज ओलावृष्टि होने से राज्य में एक बार फिर से फसलों को नुकसान होगा।
कई जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट
हरियाणा के कई जिलों में आज तेज हवाओं का अलवर जारी किया गया है। गुरुग्राम, नूह, पलवल हिसार सहित कई जिलों में आज तूफानी हवाएं चलेंगी इसके साथ ही साथ भारी बारिश होगी।
5 अप्रैल तक राज्य में तूफानी बारिश का अलर्ट
5 अप्रैल तक हरियाणा के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य का मौसम 5 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा हालांकि 6 अप्रैल से तेज धूप खिल सकती है।
लगातार होने वाली बारिश के वजह से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सोनीपत में सबसे कम 13.9 डिग्री सेल्सियस तापमान है वही करनाल में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान है, वही हिसार और रोहतक में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम में 16 डिग्री सेल्सियस, भिवानी और हिसार में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।