HARYANA METRO : ओल्ड गुरुग्राम भी जुड़ेगा मेट्रो से, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी
ओल्ड गुरुग्राम भी अब सीधा मेट्रो की जद में होगा। क्योंकि हरियाणा सरकार ने मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण की टेंडर प्रकिया के लिए स्वीकृति दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है अगले 1 से 2 सप्ताह में ही गुरुग्राम मेट्रो रेल कारपोरेशन यानी जीएमआरएल टेंडर से जुड़ी प्रकिया पूरी कर लेगा। इसके बाद इस प्रक्रिया के लिए टेंडर जारी होगा।
दरअसल अभी तक मेट्रो परियोजना गुरुग्राम के नए विकसित क्षेत्र तक ही पहुंची है। इसमें मुख्य रूप से दिल्ली-जयपुर हाईवे से दिल्ली की ओर वाला हिस्सा ही जुड़ा है। अब ओल्ड गुरुग्राम से दिल्ली मेट्रो जो जोड़ने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है। इसके तहत दूसरे चरण का कार्य किया जा रहा है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार दूसरे चरण के तहत सेक्टर 9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो की लाइन बिछाई जाएगी। इसके तहत करीब 30 किलोमीटर लंबी लाइन बिछेगी, जो ओल्ड गुरुग्राम को बेहतर कनेक्टिविटी देगी।
इन दोनों चरणों में गुरुग्राम पुराने शहर में 28 मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।
पहले चरण की बात की जाए तो इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45, यूनिटेक साइबर पार्क, सेक्टर-37, सेक्टर 101, सेक्टर 9 में मुख्य रूप से मेट्रो स्टेशन तैयार होंगे। इसके अलावा दूसरे चरण की बात की जाए तो इसके तहत कुल 15.3 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना पर 1662 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों के लिए खास प्लान
साथ ही गुरुग्राम के ऐसे क्षेत्र, जहां अधिक भीड़ रहती है, वहां के लिए खास प्लान तैयार किया गया है। इसमें पालम विहार और कृष्णा चौक, सुशील एमा मार्ग, ओल्ड दिल्ली रोड जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लिए डबल डेकर लाइन तैयार करने की योजना है। यहां पर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इससे वाहनों को रास्ता मिलेगा, जबकि इसके ऊपर मेट्रो के लिए लाइन बिछाई जाएगी।
दूसरे चरण की बात की जाए तो मुख्य रूप से सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार, पालम विहार एक्सटेंशन, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, सेक्टर-21, उद्योग विहार फेज-एक और डीएलएफ साइबर सिटी जैसे क्षेत्रों में मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।