Haryana News: हरियाणा के जर्जर सरकारी स्कूल बनेंगे आधुनिक, करोड़ो रुपये का बजट मंजूर
Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य सरकार ने सर्वे में पाया है कि राज्य के 118 सरकारी स्कूलों के भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं ऐसे में इन सभी बिल्डिंग को नए सिरे से आधुनिक बनाया जाएगा।
200 करोड रुपए होंगे खर्च
राज्य सरकार के द्वारा इस काम के लिए 200 करोड रुपए खर्च किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने बजट को मंजूरी दे दी है और कई जगह पर तो टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इन सभी भवन में आधुनिक सुविधाएं बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उन्हें किसी भी तरह की समस्या ना हो।
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बादली के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने इस बात की जानकारी साझा की।
शिक्षा मंत्री के द्वारा जानकारी दिया गया है कि राज्य के जिन-जिन स्कूलों के भवन जर्जर हो गए हैं उन्हें नए तरीके से बनाया जाएगा। बच्चों को हर तरह की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।