Haryana news: हरियाणा के इस जिले में अचानक तैनात किए गए 800 पुलिसकर्मी, जानिए क्या है कारण
Haryana news: कल पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी बीच रेवाड़ी पुलिस के द्वारा जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्लान बनाया गया है।पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के नितेश के बाद रेवाड़ी जिले में सख्त व्यवस्था की जा रही है ताकि होली के हुड़दंग के बीच किसी भी तरह की परेशानी ना हो और शराब पीकर कोई भी हरदंग ना करें।
होली में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था किया है और जिले में टोटल 25 नाके भी बनाए गए हैं जिसमें 20 स्थानीय और पांच इंटर स्टेट नाके शामिल किए गए हैं।
इन सभी नको पर लगभग 800 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एल्को-सेंसर (एल्कोमीटर) की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। जिले के विभिन्न गांव में लगने वाले मेलों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा ताकि होली के हुर्दानगी के दौरान किसी भी तरह की समस्या ना हो पाए।
एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि होली के पावन पर्व में खलल डालने वाले या हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह सौहार्द का त्यौहार है ऐसे में सबको मिल-जुल कर रहना चाहिए और किसी को भी एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा नहीं करना है और सबको मिलजुल कर ही रहना है।