{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana News: हरियाणा में यहां बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स कंपलेक्स, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

 
Haryana News: हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हिसार शहर में स्थित महावीर स्टेडियम को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और इस वर्ल्ड क्लास का स्टेडियम बनाया जाएगा।
लंबे समय से यह स्टेडियम जर्जर हालत में है और जल भराव की समस्या से जूझ रहा है। अब खेल विभाग और एचएसवीपी के इंजीनियरों ने 50 करोड रुपए का प्रस्ताव मुख्यालय में भेजा है ताकि इसका पुनर्निर्माण किया जा सके।
 जर्जर हालत में है यह स्टेडियम

इस योजना के अंतर्गत स्टेडियम के मुख्य मैदान सहित सभी खेल मैदान के जमीन को ऊंचा किया जाएगा और जल निकासी का व्यवस्था किया जाएगा साथ ही सीवरेज व्यवस्था भी दुरुस्त किया जाएगा। 1 साल से जल भराव की स्थिति बनी हुई है।
 खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
 इस स्टेडियम को वर्ल्ड क्लास का बनाया जाएगा और यहां खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं दी जाएगी। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास बनने से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।
 इस स्टेडियम के वर्ल्ड क्लास बनने से खिलाड़ियों को काफी ज्यादा फायदा होगा। सबसे बड़ी बात है कि खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी ताकि खिलाड़ी अपने करियर में आगे बढ़ सके।