{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana News: रिश्वतखोरी पर ACB का शिकंजा, 50 हजार लेते बिचौलिया गिरफ्तार

 

 

Haryana News: टोहाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) एक बार फिर से रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है और एक बिचौलिए को ₹50000 का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। करनाल एसीबी के टीम के द्वारा यह बड़ी कार्रवाई टोहना शहर में की गई है। जिस व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है उसका नाम कृतपाल है।

 

NDPS केस से नाम हटवाने के लिए हुई थी 5 लाख की डील

 2025 नवंबर में टोहाना पुलिस के द्वारा 7 ग्राम हीरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी का नाम जगजीत सिंह था और कृतपाल के द्वारा जगजीत सिंह को इस केस से हटाने के लिए ₹500000 की मांग की गई थी।

4.5 लाख रुपये पहले लेने का आरोप

 शिकायतकर्ता ने बताया कि कृतपाल ने उससे पहले ही 4:30 लख रुपए ले लिए हैं और ₹50000 अब मांगने के लिए टोहाना शहर बुलाया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने ऐसी भी को जानकारी दी और एसीबी के द्वारा पूरे प्लानिंग के साथ रिश्वतखोर को गिरफ्तार किया गया।

केमिकल लगे नोटों के साथ बिछाया गया जाल

 एसीबी के द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। ₹50000 के नोट पर केमिकल लगाया गया और जैसे ही रकम बिचौलिया के पास भेजा गया वैसे ही ACB ने रेड मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा इस मामले में और लोगों की जांच भी की जा रही है। ACB  को शक है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।