Haryana News: ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली निगम का ALM गिरफ्तार
Haryana News: फतेहाबाद मे ACB ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।ACB ने बिजली विभाग के सहायक लाइनमैन सतपाल को ₹15000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की तैनाती रतिया क्षेत्र के गांव रताखेड़ा में थी। ACB को जैसे ही रिश्वत मांगने की शिकायत मिली वैसे ही ACB के द्वारा जाल बिछाकर लाइनमैन को गिरफ्तार किया गया।
ट्यूबवेल शिफ्ट कराने के नाम पर मांगे थे रुपये
सामने आई जानकारी के अनुसार रतिया के गांव जालौर निवासी अनिल कुमार ने ACB शिकायत की थी कि नया ट्यूबवेल लगाने के लिए वह शिकायत करने गया था। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के लाइन में सतपाल ने विभागीय कार्रवाई करने का डर दिखाया और काम करवाने के लिए रिश्वत मांगी।
20 हजार की मांग, 15 हजार में हुआ सौदा
सामने आई शिकायत के अनुसार आरोपी के द्वारा शुरुआत में ₹20000 मांगा गया था लेकिन बाद में रकम को 15000 कर दिया गया। इसके बाद अनिल कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी के द्वारा तय योजना के अनुसार आरोपी को रतिया रोड पर बुलाया गया और जैसे ही उसने किसान से ₹15000 का रिश्वत लिया टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करके फतेहाबाद ले जाया गया है और आगे की प्रक्रिया वहीं से पूरी की जाएगी।