{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana News:  हरियाणा के इस शहर में बनेगा वर्ल्ड स्टार का आईकॉनिक सिटी, CM सैनी ने दी जानकारी

 

 

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में राज्य सरकार की द्वारा वर्ल्डक्लास का आईकॉनिक सिटी बनाया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा राज्य प्रगति पोर्टल की समीक्षा बैठक की गई जिसके अध्यक्षता में उन्होंने यह बड़ा निर्देश दिया। यहां पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए।

 

 1000 एकड़ में विकसित हो रही है यह ग्लोबल सिटी

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि ग्लोबल सिटी 1000 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही है जिस पर 1000 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसका काम तेजी से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द लोगों को इसका तोहफा मिल सके। इस ग्लोबल सिटी को द्वारिका एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा और यहां तक मेट्रो भी चलाया जाएगा ताकि लोगों को सफर के दौरान कोई परेशानी ना हो।

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बड़ी जानकारी 

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी दिया कि इस ग्लोबल सिटी में सिंचाई सड़क बाहर रेल साइडिंग और अन्य तरह की कार्य को पूरा कर लिया गया है। फिलहाल यहां पर लॉजिस्टिक पार्क और बाकी तरह की सुविधाओं पर काम किया जा रहा है ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितना जल्दी हो सके इस सिटी का काम पूरा करें। यह ग्लोबल सिटी वर्ल्ड क्लास का होगा जहां पर हर तरह की सुविधा एक छत के नीचे मिलेगी।