{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana News: आशा ने दुनिया को दिखाया हरियाणा का दम, 6 दिन में यूरोप-अफ्रीका की ऊंची चोटियां कीं फतह

 

 

Haryana News: हरियाणा की बेटी डॉक्टर आशा ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। डॉ आशा 48 वर्ष की है और वह रेवाड़ी की रहने वाली है वही उनके पति अजय सिंह रेवाड़ी में हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर काम करते हैं। पर्वतारोहण में आसान है एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है।

 

 6 दिनों में दो चोटियों को किया फतह 

 आशा ने 21 अगस्त 2026 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस का सफल आरोहण किया इसके बाद 29 अगस्त 2026 को उन्होंने अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमजारों को फतह किया। मात्र 6 दिन के अंतराल में आशा ने दो चोटियों को फतह कर लिया।

 अपनी और साधारण क्षमता और धैर्य के वजह से आसान है इस उपलब्धि को हासिल किया है। आपको बता दे 21 अगस्त 2026 को सुबह 9:07 पर आशा ने माउंट एलब्रुस की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहराया इसके बाद उन्होंने अफ्रीका के माउंट किली मजारों पर तिरंगा लहराया।

 दुनिया को दी महिला सशक्तिकरण का संदेश

 डॉ आशा अपने साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर गई थी और दोनों शिखर पर उन्होंने भारत का तिरंगा लहराया इसके साथ ही साथ दुनिया की सर्वोच्च चोटी से उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।

 पिस्टल शूटर भी है डॉक्टर आशा

 रेवाड़ी की बेटी डॉक्टर आशा पर्वतारोही के साथ-साथ एक सफल पिस्टल शूटर भी है। उनका लक्ष्य दुनिया के सभी उपमहाद्वीप पर तिरंगा लहराना है इसके साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। आशा का परिवार हर कदम पर उनके साथ देता है।