Haryana News: बेटियों की शादी से लेकर हॉस्टल तक, हरियाणा पुलिसकर्मियों के लिए कई बड़े ऐलान
Haryana News: त्योहारों से पहले हरियाणा के पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के द्वारा पुलिस कर्मियों के कल्याण लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बेटियों की शादी के लिए शगुन उच्च शिक्षा के लिए हॉस्टल और पुलिस लाइनों में बैंक्वेट हॉल की सुविधा दी जाएगी।
इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है। पुलिस कर्मियों के बेटियों को शादी के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी इसके साथ ही साथ बेटियों के उच्च शिक्षा के लिए फ्री हॉस्टल की व्यवस्था भी की जाएगी।
पुलिस कर्मियों की बेटियों के शादी पर मिलेगी ढाई लाख रुपए की सहायता राशि
पुलिस कर्मियों के लिए शगुन योजना की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत पुलिसकर्मियों के बेटी के शादी पर ढाई लाख रुपए की सहायता राशि दिया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार अभी तक 74 पुलिस गर्मियों के बेटियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को मिलेगी 50000 की सहायता राशि
घर से बाहर रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को ₹50000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। वहीं पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने बताया कि पारिवारिक समारोह के लिए हरियाणा के विभिन्न पुलिस लाइन में 15 हरियाणा पुलिस अकादमी और एक कमांडो ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया गया है जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।
वही 17 बैंक्विट हॉल तैयार किए गए हैं जिसका 1 अक्टूबर से आरंभ किया जाएगा और इसका इस्तेमाल पुलिस कर्मियों के बच्चों के शादी सगाई और अन्य पारिवारिक कार्यक्रम के लिए किया जाएगा।