{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana News: जमीन के रेट से लेकर BC-EWS सर्टिफिकेट तक... आज से हरियाणा में बदल गए ये 4 नियम, देखें यहां 

 

Haryana News:  अप्रैल के महीने की शुरुआत के साथ हरियाणा में कई नियमों में बदलाव हो गया है। आज से हरियाणा में जमीन महंगी हो गई है इसके साथ ही हाईवे पर टोल भी महंगा हो गया है। आज से स्कूलों में बच्चों के लिए खास नियम लागू किया गया है, वहीं दूसरी तरफ बीसी EWS सर्टिफिकेट को लेकर भी नया नियम लागू किया गया है। तो आईए जानते हैं कि नियमों में हुआ है बदलाव।

 हरियाणा में आज हुए यह बड़े बदलाव

भर्ती प्रक्रिया के नियम बदले : हरियाणा सरकार के द्वारा न्यायिक सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया के नियम में बदलाव किया गया है। सरकार के द्वारा हरियाणा उच्च न्यायिक सेवा नियम 2026 को लागू कर दिया गया है। नए नियम के अंतर्गत अब न्यायिक सेवा में पदो को भरने के लिए प्रमोशन, सीमित प्रतियोगी परीक्षा और सीधी भर्ती का स्पष्ट ढांचा बनाया गया है।

BC-EWS सर्टिफिकेट: BC-EWS सर्टिफिकेट को लेकर बदलाव किया गया है। पुराने सर्टिफिकेट की वैधता खत्म हो गई है अभ्यर्थियों को नया सर्टिफिकेट बनाना होगा।

 टोल टैक्स हुआ महंगा : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा नया टोल रेट लागू किया गया है। आज से अंबाला नारनौल एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा हो गया है।

 छात्राओं को मिलेगा पौष्टिक दूध और मिल्कबार : आज से हरियाणा के स्कूल में छात्राओं को पौष्टिक दूध और मिल्क बार दिया जाएगा ताकि पोषण की कमी पूरी की जा सके।

 कलेक्टर रेट में हुई बढ़ोतरी : हरियाणा में कलेक्टर रेट 75% तक बढ़ गए हैं जिस जमीन के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।