हरियाणा के इस गांव में लव मैरिज पर पंचायत का फरमान, प्रेम विवाह करने वालों के बहिष्कार का ऐलान
Haryana News: हरियाणा के हिसार के आर्य नगर गांव में पंचायत में लव मैरिज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। पंचायत में फैसला सुनाया है कि कोई भी लड़का लड़की अगर लव मैरिज करते हैं तो उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाएगा और ऐसे कपल को गांव में एंट्री नहीं दी जाएगी। गांव से ऐसे तीन मामले सामने आए इसके बाद पंचायत में फैसला लिया है कि लव मैरिज करने वालों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाएगा।
हिसार के आर्य नगर गांव में लव मैरिज पर लगा बैन
आर्य नगर गांव में लव मैरिज करने वालों पर बैन लगा दिया गया है। आपको बता दे कि आर्य नगर गांव कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का ससुराल भी है। आपको बता दे कि इस गांव में पंचायत में फैसला सुनाया है कि गांव के लड़के की गांव में शादी नहीं होगी और सबको सामाजिक ताने-बाने को मनाना होगा। गांव के लड़का लड़की रिश्ते में भाई बहन हुए इसलिए अगर कोई गांव में शादी करेगा तो स्वीकार नहीं किया जाएगा।
लव मैरिज करने पर सामाजिक बहिष्कार का फैसला
आपको बता दे कि इस गांव के युवक ने गांव की लड़की से कहीं बाहर जाकर शादी कर ली थी इस पर परिजनों ने एतराज जताया था। इसके बाद पंचायत में फैसला लिया कि गांव का लड़का लड़की अगर लव मैरिज करता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाएगा। गांव में लव मैरिज पर रोक लगा दी गई है।
पंचायत में फैसला लिया है कि एक कमेटी बना कर सबको जागरूक किया जाएगा। आपसी भाईचारे को साथ लेकर चला जाएगा और किसी को भी सामाजिक नियम तोड़ने का हक नहीं दिया जाएगा। पंचायत ने यह भी फैसला सुनाया कि अगर लव मैरिज करने वालों का परिवार सपोर्ट करता है तो उसका भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।