हरियाणा की पुलिस होगी हाईटेक, सड़क पर ड्यूटी करने वाले जवानों को मिलेगी ये विशेष सुविधाएं, पढ़े पूरी खबर
Haryana news : मुख्यमंत्री सैनी के द्वारा हरियाणा में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार नए नियम बनाए जा रहे हैं और पुलिस के लिए भी नई कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। सरकार के द्वारा साइबर अपराध रोकने, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं।
साइबर अपराधों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य में तीन नए साइबर क्राइम पुलिस थाना खोला जाएगा। सोनीपत गोहाना और बहादुरगढ़ में इन पुलिस थानों को खोला जाएगा।
ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की जांच में तेजी आने की उम्मीद है और महिला सुरक्षा भी राज्य में मजबूत होगी। राज्य में 7 नए महिला पुलिस थाना खोला जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
सरकार की योजना के अनुसार अगले तीन वर्षों में सड़क पर ड्यूटी करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को बॉडी वारंट केदो से लैस किया जाएगा। यह कैमरा बेहद छोटा और रिकॉर्डिंग उपकरण होता है जिसे पुलिसकर्मी अपने वर्दी पर पहन सकते हैं। यह कैमरा वीडियो और ऑडियो के माध्यम से घटनाओं को रिकॉर्ड कर लेता है। इस कैमरा के बनने से पारदर्शिता और जवाब देगी बढ़ेगी।