Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में आज और कल होगी जोरदार बारिश, तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीरे-धीरे थमने लगी है। मौसम विभाग के द्वारा आज और कल रक्षाबंधन के दिन राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 14 और कल 15 तारीख को पंचकूला यमुनानगर और अंबाला में झमाझम बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया है।
अगस्त में हुई सामान्य से अधिक बारिश
अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के महीने में सामान्य से 7% अधिक बारिश हुई है।
कई जिलों में शुष्क रहेगा मौसम
रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ समेत बाकी कई जिलों में मौसम सुस्त बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है।
इस साल हर साल के मुकाबले कम हुई है बारिश
आमतौर पर अब तक औसत 299.9 मिमी बारिश होती है। इस बार 14% कम बारिश हुई है। अलग अगस्त के महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
बारिश कम होने से किसानों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। कम बारिश का सीधा असर फसलों पर दिखाई दे रहा है। कई जिलों में सुखे का स्थिति बन गया है।