Haryana Roadways: फतेहाबाद जिले से जम्मू के बीच शुरू हुई हरियाणा रोडवेज बस सेवा, देखिए शेड्यूल
Haryana Roadways: हरियाणा प्रदेश में रोडवेज बस सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा फतेहाबाद जिले के टोहाना बस स्टैंड से जम्मू के लिए नई बस सेवा जम्मू तवी एक्सप्रेस शुरू की है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज विभाग द्वारा टोहाना और जम्मू के बीच शुरू की गई नई बस सेवा वाया मूनक होते हुए पांतडा, दिडबा, संगरूर, धुरी, मलेरकोटला, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर, पठानकोट और लखनपुर के रास्ते जम्मू पहुंचेगी।
इस प्रकार रहेगा टाइम- टेबल
फतेहाबाद जिले और जम्मू के बीच शुरू की गई नई हरियाणा रोडवेज बस सेवा फतेहाबाद जिले के टोहाना बस स्टैंड से सुबह 10:10 बजे चलकर पांतडा से सुबह 11:15 बजे संगरूर से दोपहर 12:25 बजे (जम्मू तवी एक्सप्रेस) पहुंचेगी। इसके बाद यह बस मलेरकोटला से दोपहर 1:43 बजे लुधियाना से दोपहर 2:45 बजे जालंधर से शाम 4:30 बजे पठानकोट से शाम 7:00 बजे चलेगी। (Haryana Roadways time table)
वापसी मार्ग में इस प्रकार रहेगा टाइम-टेबल
जम्मू टोहाना के बीच शुरू की गई हरियाणा रोडवेज बस सेवा के वापसी में टाइम टेबल की बात करें तो यह बस जम्मू से सुबह 7:00 बजे चलेगी। वहीं पठानकोट से सुबह 9:40 बजे, जालंधर से (जम्मू तवी एक्सप्रेस ) सुबह 12:10 बजे, लुधियाना से दोपहर 2:09 बजे, मलेरकोटला से दोपहर 3:10 बजे, संगरूर से दोपहर 4:20 बजे और पांतडा से शाम 5:15 बजे चलेगी। Haryana Roadways)