{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana Roadways Vacancy :हरियाणा रोडवेज में नियमित कंडक्टरों की होगी भर्ती, 2072 पदों को मिली मंजूरी, देखें डीटेल्स

 

 

Haryana Roadways Vacancy : हरियाणा रोडवेज के चालकों और परी चालकों को अब ओवर टाइम का पैसा दिया जाएगा। वर्दी भत्ता को 1350 रुपए से बड़ा कर ₹2000 तक कर दिया गया है वहीं जूता भता को भी ₹1000 से बढ़कर ₹1600 किया जाएगा और इसके लिए मंजूरी भी दी जा चुकी है। मंगलवार के दिन परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ रोडवेज कर्मचारियों की बैठक हुई जिसमें से 90 मांगों पर सहमति बन चुकी है।

 2072 नियमित परिचालकों की होगी नियुक्ति

 सामने जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज में 700 परी चालकों के पद भरे जाएंगे वहीं 2072 नियमित परिचालकों की नियुक्ति की जाएगी इसके लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ ड्यूटी के दौरान कई बार चालक और परिचालकों के साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट की घटनाएं होती है जिसे रोकने के लिए नोडल अधिकारी को भी नियुक्त किया जाएगा।

 

 प्रमोशन के मुद्दे पर भी हुई चर्चा

 बैठक के दौरान कर्मचारियों की छुट्टी और प्रमोशन को लेकर भी चर्चा किया गया। इस दौरान परिवहन मंत्री अनिल भेजना कहा कि जल्द ही रोडवेज की बसों की समय सारणी में बदलाव किया जाएगा और एक महीने के वेतन के बराबर बोनस देने का मामला भी मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया है।

 कर्मचारियों में खुशी की लहर

 सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी देखने को मिल रही है। भत्तो में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। लंबे समय से कर्मचारी इन सभी भत्तो में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे और अब सरकार ने मांगे मंजूर कर ली है।