Haryana Teachers News: हरियाणा में शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर नया नियम लागू, DEEO की तय होगी जिम्मेदारी
Haryana Teachers News: हरियाणा में शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया को लेकर नया नियम लागू किया जाएगा। प्रमोशन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाब दे ही सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा जिला स्तर के अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा गया है। अब अगर पत्र शिक्षक को प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। शिक्षा विभाग के द्वारा लंबित मामलों को निपटाने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।
शिक्षा विभाग के द्वारा टीजीटी म्यूजिक आर्ट और फिजिकल एजुकेशन के पदों पर प्रमोशन को लेकर सभी लंबित मामलों की सूची मांगी गई है। इसके साथ ही साथ अधिकारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कोई भी पात्र शिक्षक प्रमोशन की प्रक्रिया से बाहर नहीं रहे।
प्रमोशन की प्रक्रिया को बनाई जाएगी पारदर्शी
शिक्षा विभाग के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में प्रमोशन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। अगर कोई शिक्षक पत्र हुआ और उसे प्रमोशन नहीं मिला तो इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होगा।
जो शिक्षक प्रमोशन लेने से इनकार करेंगे उन शिक्षकों के लिए औपचारिक प्रक्रिया होगी। ऐसे शिक्षकों से लिखित सहमति पत्र और शपथ पत्र लेकर उनकी राय ली जाएगी। राज्य सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राज्य में प्रमोशन की प्रक्रिया को अब बिल्कुल पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि शिक्षकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।