Haryana Weather: 18 सितम्बर तक हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज बारिश, इन जिलों में ब्रजपात का अलर्ट
Haryana Weather : हरियाणा में मानसून सक्रिय हो चुका है जिसकी वजह से राज्य के तमाम जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। राज्य के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल रही है वही आने वाले 18 सितंबर तक राज्य में झमाझम बारिश होती रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली ह।
लगातार होने वाली बारिश के वजह से राज्य में कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है जिसकी वजह से आम लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। गुरुग्राम में बारिश के कारण पानी भर गया है।
IMD के अनुसार झज्जर, बहादुरगढ़ के अलावा नूंह, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर हथिनी कुंड बैराज, फरीदाबाद और रेवाड़ी में भारी बारिश होगी। आज शाम से तेज बारिश होगी।
भारत के मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून एक बार फिर से पूरी तरह से सक्रिय हो गया है जिसके वजह से शुक्रवार को दोपहर के बाद अचानक राज्य में भारी बारिश हुई वहीं कई जिलों में आंधी तूफान की वजह से नुकसान भी हुआ है।
मौसम विभाग की मान्य तो आने वाले दिनों में राज्य में मानसून गतिविधियां बढ़ेगी। बीते शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से गुरुग्राम रेवाड़ी सहित कई जिलों में सड़कों पर पानी भर गया है वहीं कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है।