Haryana weather news: हरियाणा में बढ़ने लगा तापमान, इस दिन से होगी बारिश, यहां देखें ताजा अपडेट
Feb 25, 2026, 13:23 IST
Haryana weather news: फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही हरियाणा में मौसम का रंग बदलने लगा है। राज्य में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान को की माने तो मार्च की शुरुआत से ही हरियाणा में भयंकर गर्मी देखने को मिल सकती है हालांकि 3 मार्च से राज्य में मौसम बदलेगा।
30 डिग्री के पास पहुंचा तापमान
हरियाणा के अधिकतम जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच चुका है और कई जिलों में तो गर्मी ने 10 तक भी दे दिया है।इसके अलावा रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, अंबाला, गुरुग्राम और सिरसा समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से ऊपर रहा।
तापमान में हुई बढ़ौतरी
हरियाणा में दिन के तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसके वजह से दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मां है तो अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री गुरुग्राम में दर्ज किया गया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10–14 डिग्री के बीच रहने से सुबह और रात में हल्की ठंड बनी हुई है।
3 मार्च से बदलेगा मौसम
3 मार्च से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हरियाणा के कई जिलों में 3 मार्च से हाल के बादल छाएंगे और झमाझम बारिश हो सकती है।