Haryana Weather News: हरियाणा में एक्टिव हो रहे दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश
Haryana Weather News: बढ़ते तापमान के बीच हरियाणा में एक बार फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के माने तो कल 1 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। होली के दिन भी राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
IMD ने बताया कि इस दौरान दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की उम्मीद है, लेकिन दोनों ही कमजोर हैं, इसलिए राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, हिसार के एग्रीकल्चरल मेटियोरोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. मदन खीचड़ नें जानकारी दिया कि राज्य में मौसम बदलने वाला है। 1 से 4 मार्च के बीच राज्य के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।
4 मार्च को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बार बारिश की वजह से होली का उत्सव फीका पड़ सकता है। हालांकि दोनों सिस्टम बहुत कमजोर है इसलिए हल्की बारिश का अनुमान है।