{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के मशहूर सिंगर की गोली मारकर हुई हत्या, जीम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने बरसाई गोलियां 

 

Ankit Balyn: हरियाणा के मशहूर एक्टर और सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को उत्तर प्रदेश के शामली में अंजाम दिया गया है। अंकित जब जिम से निकल कर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे उसी समय बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

अंकित बालियान को पांच गोलियां लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंकित पर हमला करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

 फोन पर हुई थी किसी से बहस 

 पुलिस ने बताया कि जांच में पाया गया है कि मरने से कुछ समय पहले अंकित की किसी से फोन पर जबरदस्त कहा सुनी हुई थी। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।

 पुलिस का कहना है कि 1 महीने पहले किसी ने अंकित से रंगदारी मांगी थी और नरेंद्र ने इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। उन्होंने बताया था कि उनसे रंगदारी की मांग कुछ लोग कर रहे हैं लेकिन वह रंगदारी नहीं देंगे और ईमानदारी से काम करते रहेंगे।

 सोनीपत के रहने वाले हैं अंकित बालियान 

 अंकित मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं और वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। पिछले 6 महीने से वह अपने परिवार के साथ गांव में रह रहे थे।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बनाई थी पहचान

अंकित ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर और एक्टर के तौर पर पहचान बनाई थी. उनका चर्चित गाना ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... रहा। उन्होंने अभी तक 20 से ज्यादा नए गानों की शूटिंग भी पूरी कर ली थी जिसका रिलीज होना बाकी है और उन्होंने कई मशहूर गानों में काम किया था। अंकित ने लव मैरिज किया था उनकी पत्नी एक शिक्षिका है। उनके पिता सेना से रिटायर्ड अधिकारी हैं।