हरियाणा में तेजी से बढ़ रही है गर्मी: इन जिलों में 33 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा तापमान, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
Haryana Weather news: हरियाणा में इस बार हर साल की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ने वाली है। मार्च का महीना शुरू होते ही राज्य में भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। राज्य का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले तीन से चार दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।
इन जिलों में तेजी से बढ़ रहा है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के साथ जिलों में तापमान 33 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा तापमान पलवल जिले में 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।हिसार में पारा 33.5°C, नारनौल में 33.5°C, महेंद्रगढ़ में 33.4°C, नूंह में 33.6°C, भिवानी में 34.2°C और गुरुग्राम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पारा 33 डिग्री से पार पहुंच चुका है। 8 मार्च से तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
हरियाणा में दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही। राज्य में सबसे कम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है। सबसे कम तापमान करनाल जिले में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रोहतक का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस है और हिसार का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है।