{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा में आज फिर होगी झमाझम बारिश , इन 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 60km/h की रफ्तार से चलेगी हवा 

 

Haryana weather news: हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर बदला हुआ है। राज्य में आज कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ  हो गया है जिसकी वजह से राज्य में बारिश हो रही है।


 राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ बारिश हो रही है और तेज हवा चल रही है। उत्तरी हरियाणा के इलाकों अंबाला यमुनानगर पंचकूला कुरुक्षेत्र करनाल और कैथल में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी है संभावना

 तेज हवा के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज राज्य के 16 जिलों में तूफानी बारिश हो सकती है और इन राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।


 फसलों को हो रहा है नुकसान


 राज्य में लगातार होने वाली बारिश की वजह से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। किसानों की परेशानियां बढ़ गई है वहीं कई जिलों में फसल गिर गए हैं।


 दो-तीन दिनों तक ऐसे ही बने रहेंगे हालात

 मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दो से तीन दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। 30 मार्च तक राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा। उत्तरी पूर्वी जिलों में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा लेकिन 31 मार्च के बाद मौसम साफ रहने लगेगी।