हरियाणा में हुई झमाझम बारिश से गिरा तापमान, इन जिलों में अगले तीन दिनों तक होगी जोरदार बारिश, देखें अपडेट
Mar 16, 2026, 11:34 IST
Haryana weather today: हरियाणा में दिन पर दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी लेकिन बीती रात हुई बारिश के बाद राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। राज्य में ठंडी हवाएं चल रही है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है।
मौसम खुशनुमा बना हुआ है।रविवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल राज्य में 3.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
इन जिलों में तीन दिनों तक होगी बारिश
भिवानी गुरुग्राम रोहतक अंबाला में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश होने वाली है। गुरुग्राम रेवाड़ी में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है वही यमुनानगर फरीदाबाद सोनीपत पलवल और रोहतक में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान को की माने तो अगले तीन दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है यही वजह है कि राज्य में झमाझम बारिश हो रही है।