{"vars":{"id": "114287:4880"}}

मार्च की शुरुआत में गर्मी का तांडव शुरू,हरियाणा के इन जिलों में 37 डिग्री तापमान, इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

 

Haryana weather news: मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का तेवर देखने लगा है। भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। यूपी बिहार बंगाल गुजरात राजस्थान हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हरियाणा में भी दिन-पर -दीन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

 कई चीजों में तेज गर्मी 

 हरियाणा के गुरुग्राम हिसार सहित कई जिलों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। तेज धूप की वजह से दोपहर के समय ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। बीते दिन राज्य के कई जिलों में तापमान काफी ज्यादा देखने को मिला और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

पछुआ हवाओं की गति कम होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगले दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि 19 मार्च के बाद राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 19 मार्च के बाद राज्य में बारिश के आसार बन रहे हैं।

 यहां देखें विभिन्न जिलों का तापमान

 हरियाणा में सबसे ज्यादा तापमान नारनौल, महेंद्रगढ़ में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. भिवानी में 37.2, नूंह में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. हिसार और महेन्द्रगढ़ में 36.4 डिग्री, पलवल में 36.2, चरखी दादरी में 35.9, भिवानी में 35.5 और गुरुग्राम में करीब 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला है।