Jind News: जुलाना को मुख्यमंत्री सैनी ने दी बड़ी सौगात, 50 करोड़ की लागत से बनेगा मालवी रेलवे फ्लाईओवर
Jind News: जींद जिले के जुलाना कस्बे के हांसी रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 49 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपए की लागत से मालवी रेलवे फ्लाईओवर (Railway flyover Julana) के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह फ्लाईओवर दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन (Delhi-Bhathinda railway line) पर एलसी-91सी के स्थान पर जुलाना से हांसी रोड पर बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि गत वर्ष जुलाई में हुई जुलाना विकास रैली में मुख्यमंत्री (Haryana cm) ने इस परियोजना की घोषणा की थी।
बैरागी ने कहा कि यह फ्लाईओवर (Railway flyover Julana) जुलाना क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम लगने से बहुत परेशान थे, लेकिन अब इस परियोजना से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। मुख्यमंत्री (haryana cm) पूरे हरियाणा की तरह जुलाना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इससे जुलाना क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।