{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Jind-Panipat Highway: जींद-सफीदों-पानीपत हाईवे बनेगा मॉडल रोड, शहरों और कस्बों की कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती 

जींद-पानीपत-सफीदों हाईवे (Panipat Jind Highway)को मॉडल रोड बनाने की घोषणा के बाद अब विभाग धरातल पर तैयारियों में जुट गया है। जानकारी के अनुसार इस रोड की दोनों तरफ विभाग द्वारा व्यवस्थित फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु इस रोड पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी।
 

Jind Safidon Panipat Model Road: हरियाणा प्रदेश में बनने जा रहे पानीपत-सफीदों-जींद हाईवे को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि कि जींद से सफीदों के रास्ते पानीपत के लिए जाने वाली सड़क प्रदेश की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। इस सड़क पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक को देखते हुए सरकार ने पहले ही इसे फोरलेन में तब्दील करने की घोषणा की थी। अब इस फोरलेन हाईवे को मॉडल रोड (model road Haryana) बनाने की तैयारी तेज हो गई हैं। प्रदेश सरकार की इस पहल से सड़कों की गुणवत्ता में तो सुधार होगा ही होगा साथ ही साथ यातायात सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। 

हाईवे के दोनों तरफ बनेंगे व्यवस्थित फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइटों से होंगे जगमग

जींद-पानीपत-सफीदों हाईवे (Panipat Jind Highway)को मॉडल रोड बनाने की घोषणा के बाद अब विभाग धरातल पर तैयारियों में जुट गया है। जानकारी के अनुसार इस रोड की दोनों तरफ विभाग द्वारा व्यवस्थित फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु इस रोड पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। पानीपत पीडब्ल्यूडी PWD, एक्सईन सवित पानु ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉडल रोड पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें तो लगे ही जाएगी, इसके अलावा रोड के बीचो-बीच फूलों और सजावटी पौधों वाले डिवाइडर भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मॉडल रोड के निर्माण से लोगों का सफर तो आसान होगा ही होगा साथ-साथ समय की भी बचत होगी। 

ये हाईवे भी होंगे मॉडल रोड में विकसित

मॉडल रोड परियोजना के तहत जींद-सफीदों-पानीपत हाईवे (Jind Safidon Panipat highway) के अलावा खानपुर कलां रोड (सोनीपत), घरौंडा से फुरलक रोड (करनाल), ओल्ड बाईपास रोड (कैथल) और  जींद व भिवानी रोड को भी इस योजना में शामिल किया गया है। सरकार की यह परियोजना (model road project Haryana) शहरों की से कनेक्टिविटी मजबूत करने में भी अहम साबित होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के चार प्रमुख नेशनल और स्टेट हाईवे को मॉडल रोड में विकसित करने हेतु प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आदित्य कुंडू, एक्सईन बिजली विभाग पानीपत ने इस परियोजना को लेकर कहा कि औपचारिकताएं पुरी होते ही बिजली लाइनें की शिफ्टिंग हेतु कार्य तेजी से किए जाएंगे।