हरियाणा में आसमान छूने लगी जमीन की कीमतें, इन इलाकों में सबसे ज्यादा महंगा हुआ जमीन, कृषि भूमि के भी बढे रेट
Haryana news: हरियाणा में नया कलेक्ट्रेट रेट लागू किया गया है और सबसे बड़ी बात है कि इस बार कलेक्ट्रेट रेट में 75% की बढ़ोतरी हुई है। 1 अप्रैल से नया रेट लागू कर दिया जाएगा इसके बाद हरियाणा के तमाम जिलों में जमीन की रेट आसमान छूने लगेंगे।
नया कलेक्ट्रेट रेट क्यों हुआ लागू
राज्य में नया कलेक्ट्रेट रेट लागू करने के पीछे कई मुख्य कारण है। राज्य में दिन पर दिन जमीन के रेट में बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ बाजार के रेट को भी ध्यान में रखा गया है और जमीन के कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कलेक्ट्रेट रेट में 25 से लेकर 75% तक की बढ़ोतरी होने वाली है।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा महंगी हो जाएगी जमीन
गुरुग्राम फरीदाबाद पंचकूला हिसार सहित राज्य के कई जिलों में जमीन के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राज्य के 6 जिलों को औद्योगिक नगरी के रूप में देखा जाता है। गुरुग्राम में तो सबसे ज्यादा जमीन के रेट बढ़ चुके हैं वही चंडीगढ़ के पास का जिला पंचकूला में भी जमीन के रेट में काफी बढ़ोतरी होने वाली है।
कृषि भूमि के रेट में भी होगी बढ़ोतरी
सिर्फ इंडस्ट्रियल और आवासीय भूमि ही नहीं बल्कि कृषि भूमि के रेट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। पहले जो कृषि योग्य जमीन 25000 की थी उसका रेट अब सीधे 75000 हो जाएगा। सरकार के द्वारा 30 मार्च तक लोगों से सुझाव मांगा गया है इसके बाद 1 अप्रैल से नया रेट लागू कर दिया जाएगा।