{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 मनीषा मर्डर केस में सीबीआई ने सौंपा रिपोर्ट, बंद किया केस, जानिए क्या आया फैसला

 

 

 

Haryana Manisha murder case : भिवानी की शिक्षिका मनीषा मर्डर केस में सीबीआई ने अपनी जांच पूरी कर ली है। एजेंसी के द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए मनीष के मौत को सुसाइड माना गया है। सीबीआई के द्वारा इस संबंध में मनीषा के पिता संजय को 10 अगस्त को ही पत्र भेज कर जांच पूरी होने और कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट पेश करने की जानकारी दे दी गई थी।

 परिवार सुसाइड करने को नहीं है तैयार

 भले ही रिपोर्ट सौंप दिया गया है लेकिन मनीषा का परिवार सीबीआई के निष्कर्ष को मानने को तैयार नहीं है। मनीषा के परिवार का कहना है कि जैसे ही क्लोजर रिपोर्ट कॉपी जाएगी उसके बाद हम आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।

 मनीषा के पिता ने दिया बड़ा बयान 

 रिपोर्ट आने के बाद शिक्षिका मनीषा के पिता ने कहा है कि 27 अगस्त को सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट सौंपेगी इसके बाद हम आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे। मनीषा के पिता ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि हमारी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती हम सीबीआई के रिपोर्ट को नहीं मानते। मनीषा के पिता का कहना है कि सीबीआई ने किस आधार पर इस घटना को सुसाइड माना है इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।

 मनीषा के पिता का कहना है कि इस केस में लीपा पोती हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी बेटी को जब तक इंसाफ नहीं मिलता मैं चुप नहीं बैठूंगा। वही मनीषा के गांव के लोग भी इस घटना को सुसाइड करने को तैयार नहीं है लेकिन सीबीआई का कहना है कि यह केस एक सुसाइड है। अब देखना होगा कि मनीषा के परिवार के द्वारा आगे क्या कदम उठाया जाता है।