{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 सस्ती मिलेंगी दवाइयां! हरियाणा के इन जिलों में शुरू हुई अमृत फार्मेसी, इतना परसेंट मिलेगा डिस्काउंट

 

Haryana News: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांच जिलों में अमृत फार्मेसी खोला गया जहां दावों पर 50% तक का डिस्काउंट मिलेगा। आपको बता दे कि इन दुकानों से लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाई है बेहद कम रेट पर मिल जाएंगे।

  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा के द्वारा बताया गया कि फतेहाबाद, हांसी, सिरसा, चरखी दादरी और हिसार में 5 नई अमृत फार्मेसी की शुरुआत हुई जहां लोगों को सस्ती दवाई मिलेगी और एक सभी दवाइयां गुणवत्ता पूर्ण होगी।

 

 मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी के द्वारा अमृत फार्मेसी की शुरुआत की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य मिडिल क्लास लोगों को उनके घर के पास ही सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है।

 

 आने वाले समय में अन्य जिलों में खुलेगी अमृत फार्मेसी

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने जानकारी दिया कि आने वाले समय में राज्य के अन्य जिलों में भी अमृत फार्मेसी की शुरुआत की जाएगी ताकि लोगों को घर के पास गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध हो सके।

 सबसे बड़ी बात है कि अमृत फार्मेसी पर दवा खरीदने पर 50% तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह सभी फार्मेसी आम लोगों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण और मददगार साबित होगी।