{"vars":{"id": "114287:4880"}}

दिल्ली से हरियाणा के इस शहर तक चलेगी मेट्रो, DPR तैयार, 2031 तक पूरा होगा कार्य

 

 

 

Delhi gurugram Metro project: दिल्ली के द्वारका से गुरुग्राम के राजीव चौक तक मेट्रो चलाने के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इसके लिए पहले भी डीपीआर तैयार किया गया था लेकिन दोबारा से इसमें तकनीकी सुधार किया गया है और कई जगहों पर नए स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। संशोधित डीपीआर को अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

 करोड़ों रुपए होंगे खर्च 

 इस परियोजना पर 13500 करोड रुपए खर्च होंगे और इसका निर्माण कार्य साल 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि द्वारका से गुरुग्राम के राजीव चौक तक चलने वाली मेट्रो भूमिगत होगी। इसके बीच में पांच स्टेशन बनाए जाएंगे।

 25 मिनट में पूरा होगा सफर

 यशोभूमि से गुरुग्राम के राजीव चौक तक इस मेट्रो प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद 25 मिनट में सफर पूरा किया जा सकेगा। आपको बता दे इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा। लाखों लोग नौकरी करने दिल्ली गुरुग्राम तक जाते हैं ऐसे में उन्हें सड़क मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है लेकिन मेट्रो चलने से उनका फायदा होगा इसके साथ ही उनके समय का भी बचत होगा।

 

 यह दिल्ली मेट्रो का गुरुग्राम से जोड़ने वाला दूसरा रूट है। वही आने वाले समय में मेट्रो का विस्तार भी किया जा सकता है हालांकि अभी इसके ऊपर काम नहीं किया जा रहा है।

 कहां-कहां बनेंगे स्टेशन 

 यशोभूमि द्वारका एक्सटेंशन पॉइंट

 बिजवासन 

 कपाससेड़ा 

 सेक्टर 22 दिल्ली गुरुग्राम सीमा

 इफको चौक 

 राजीव चौक