जल्द हरियाणा से विदा लेगा मानसून, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट
Haryana Weather : हरियाणा में धीरे-धीरे मॉनसूनी गतिविधियां कम होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के रास्ते दक्षिणी पश्चिमी मानसून की वापसी होगी इसका असर हरियाणा में भी दिखाई देने लगा है। आज 20 सितंबर से राज्य के ज्यादातर जिलों में गर्मी देखने को मिलेगी।
मानसून के कमजोर पड़ने के कारण आज हरियाणा से सेट राजस्थानी इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली। हिसार के आसपास हल्की नमी बनी हुई है वही राज्य के तापमान में 0.8% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
फरीदाबाद और नूह में सबसे ज्यादा गर्मी
आज शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद और नूह जिले में देखने को मिल रहा है। यहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है वही मानसूनी गतिविधियां कम होने से दोनों जिले में काफी गर्मी देखने को मिल रही है।
हर साल के मुकाबले इस साल कम हुई है बारिश
हरियाणा में हर साल के मुकाबले इस साल 22% कम बारिश दर्ज की गई है। इस साल राज्य में 317 मिमी बारिश हुई है जबकि बारिश हर साल 408 मीमी होती है। वहीं अब मानसून की भी विदाई होने वाली है जिससे हरियाणा के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है।