{"vars":{"id": "114287:4880"}}

घंटों का सफर तय होगा मिनटों में, दिल्ली से हरियाणा के इस शहर के बीच चलेगी नमो भारत ट्रेन, देखें रूट 

 

 

Namo Bharat Train:  दिल्ली से हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार नई सड़क हाईवे और एक्सप्रेस भी बनाया जा रहा है लेकिन इस बार ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए दिल्ली से पानीपत और करनाल तक नमो भारत ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

 सर्वे का काम हुआ शुरू 

 केंद्र सरकार के द्वारा इस पहल को शुरू करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के द्वारा इस रूट का सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे का रिपोर्ट आने के बाद इस रिपोर्ट को हरियाणा सरकार के पास भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 2041 तक पूरा हो जाएगा काम

 इस प्रोजेक्ट को 2041 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का मानना है कि आने वाले समय में दिल्ली पानीपत हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव और ज्यादा बढ़ जाएगा। इस समय यहां रोजाना 2 लाख से अधिक गाड़ियां आती जाती है। आने वाले समय में दबाव और ज्यादा बढ़ जाएगा। ऐसे में नमो भारत ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है ताकि आने वाले समय में ट्रैफिक का दबाव अगर बढ़ भी जाए तो लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

 

अभी इस प्रोजेक्ट को दिल्ली से पानीपत के बीच ही तैयार किया गया है लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा इस प्रोजेक्ट के विस्तार की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। दिल्ली से पानीपत के योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और जल्दी इसके विस्तार की मंजूरी भी दे दी जाएगी।

 इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हरियाणा से दिल्ली की दूरी बेहद कम समय में तय हो जाएगी। ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी इसके साथ ही साथ सफर भी काफी आसान हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है।