{"vars":{"id": "114287:4880"}}

अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा बड़े शहरों में, हरियाणा के हर जिले में बनेंगे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देखें डिटेल्स 

 

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अब किसी बड़े बीमारी के इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हरियाणा सरकार के द्वारा हर जिले में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खोला जाएगा।

 

सरकार के द्वारा इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी को 100 बद से बढ़कर 200 बेड किया जा रहा है वहीं मरीजों की सुविधा में बढ़ोतरी के लिए भी तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 78 करोड़ की लागत से इस अस्पताल की तस्वीर बदली जा रही है।

 हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के अस्पतालों में नागरिकों के लिए उच्च सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी इसके साथ ही साथ सीटी स्कैन, MRI, डायलिसिस और हार्ट सेंटर सहित कई सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी इसके साथ ही जिले में कैंसर के इलाज की व्यवस्था भी की जाएगी।

 सरकार के द्वारा इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के लोगों को अब इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में नहीं जाना पड़े। वही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि राज्य के हर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो और बड़ी बीमारी के लिए किसी बड़ी अस्पताल में जाने की जरूरत ना पड़े।