{"vars":{"id": "114287:4880"}}

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा के महिलाओं को दी बड़ी सौगात, राज्य के इस जिले में बनेगा नारी मंडप 

 

Haryana news:  8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नायब सिंह सैनी शिरकत हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही संस्थाओं को एक-एक लाख रुपए का चेक वितरित किया।


 इस दौरान मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के विकास के लिए कई तरह की नई योजनाएं लागू की जा रही है। सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार हुआ है।


 महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा के महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नारी मंडप बनाने की घोषणा की।


 गुरुग्राम में बनेगा नारी मंडप

 मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि बजट में महिलाओं के कौशल विकास और उपलब्धियां को बढ़ावा देने के लिए गुरुग्राम में नारी मंडप बनाया जाएगा।

 इसके साथ ही साथ महिलाओं और बच्चों के लिए अंबाला रोहतक यमुनानगर और गुरुग्राम में वात्सल्य भवन का निर्माण भी होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 5 करोड रुपए के फंड से कार्यस्थल पर विशाखा पोर्टल का निर्माण होगा इसके साथ ही राज्य में 1000 आंगनबाड़ी केंद्र भी बनाया जाएगा।

 वही 1000 आंगनबाड़ियों को प्ले स्कूल में परिवर्तित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाडो लक्ष्मी योजना की पांचवी किस्त भी जारी की।