Sirsa News: सिरसा जिले में ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान, दो महिलाओं सहित 7 आरोपी पकड़े
Sirsa News: सिरसा जिले में ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी व चोरी के मामलों में वांछित दो महिलाओं सहित 7 आरोपियों को सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत काबू कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि रोड़ी थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की 70 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में घटना के समय से वांछित चल रहे तीन आरोपियों रवि सिंह निवासी मलड़ी सिरसा, जगदीप सिंह निवासी भागी बंदर जिला बठिंडा पंजाब व दविंद्र सिंह निवासी गिलांवाला खुं तलवंडी साबो, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामदगी मामले में वांछित आरोपी राम सिंह उर्फ रमी निवासी चौथा मील बीड़ जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना शहर सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त दो महिलाओं शीला देवी निवासी इंद्रा कलोनी करतारपुर रोहतक व राजोबाई निवासी सहासन भरतपुर राजस्थान को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार मामले की गहनता से पूछताछ की जा रही है, नशा तस्करी के इस नेटवर्क से संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित आरोपी वीर सिंह उर्फ वीरू निवासी पंजुआना जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। (Sirsa News)