{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा में इस खतरनाक वायरस का बढ़ा प्रकोप, 63 लोग हुए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया Alert

 

Haryana News: हरियाणा में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा मामले हिसार जिले से सामने आए हैं। शुक्रवार को हिसार जिले से स्वाइन फ्लू का एक और कैसे सामने आया। हिसार में शुक्रवार को 43 वर्षीय महिला स्वाइन फ्लू से संक्रमण मिली इसके बाद अब राज्य में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 63 पहुंच गई है।

 एक तरफ स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ डेंगू का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हरियाणा में डेंगू के भी नए-नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आपको अगर स्वाइन फ्लू के कोई भी लक्षण मिलते हैं या लंबे समय तक बुखार रहता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर इलाज मिलने पर जान बचाई जा सकती है। राज्य में तेजी से इस वायरस का कहर बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ पशुओं क्या लंबी वायरस का कर भी हरियाणा में बढ़ने लगा है।