{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana News : आज से हड़ताल पर बैठेंगे ये कर्मचारी, जानें क्या है कारण 

 

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में आज शुक्रवार को पटवारी तहसीलदार सहित कई कर्मचारी के द्वारा हड़ताल का ऐलान किया गया है। हरियाणा सरकार के आदेश के बाद इन सभी कर्मचारियों ने हड़ताल करने का फैसला लिया है।

 सूत्रों की माने तो पटवारी, तहसीलदार और कानूनगो सेक्टर-12 टाउन पार्क में सुबह 10 बजे से हड़ताल पर बैठें है।हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए राजस्व विभाग के कामकाज में एक बड़ा बदलाव किया है।

हरियाणा सरकार के द्वारा जून 2026 में 'पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0' और 'ऑटो म्यूटेशन' (स्वचालित इंतकाल) प्रणाली की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है।इस नई व्यवस्था के लागू होने से जमीन की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शी हो गई है।