{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Sirsa News: स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीण बोले- बार-बार मांग करने पर भी स्टाफ की नहीं की जा रही नियुक्ति, धरना देने की दी चेतावनी 

पिछले साल ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा विभाग की ओर से एक महिला अध्यापक बलजीत कौर डेपुटेशन पर लगाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार मांग करने पर भी अन्य स्टाफ की नियुक्ति नहीं की जा रही है जबकि कई स्कूलों में जरूर से अधिक अध्यापक है और अब डेपुटेशन पर कार्य कर रही अध्यापक बलजीत कौर को कहीं और ट्रांसफर किया जा रहा है।
 

Sirsa News: उपमंडल के गांव तख्तमल राजकीय प्राथमिक स्कूल में अध्यापकों की कमी के चलते अभिवावकों ने रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की है. राजकीय स्कूल में ग्रामीणों और अभिभावकों रणजीत सिंह, निर्मल सिंह, नायब सिंह, मनदीप सिंह, तरसेम सिंह, बुध सिंह आदि ने बताया कि राजकीय प्राथमिक स्कूल में अध्यापकों की कमी है। स्कूल में केवल मुख्य अध्यापक राजेश कुमार हैं जबकि स्कूल में नर्सरी से पांचवी तक 6 कक्षाएं हैं।

पिछले साल ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा विभाग की ओर से एक महिला अध्यापक बलजीत कौर डेपुटेशन पर लगाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार मांग करने पर भी अन्य स्टाफ की नियुक्ति नहीं की जा रही है जबकि कई स्कूलों में जरूर से अधिक अध्यापक है और अब डेपुटेशन पर कार्य कर रही अध्यापक बलजीत कौर को कहीं और ट्रांसफर किया जा रहा है। जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई ओर खराब होगी है। ग्रामीणों ने सरकार और शिक्षा विभाग अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि अध्यापिका बलजीत कौर की डेपुटेशन रद्द की जाए तो उनकी जगह पहले अन्य अध्यापक को तुरंत प्रभाव से लगाया जाए अन्यथा ग्रामीण शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कार्यालय पर धरना लगाया जाएगा।