{"vars":{"id": "114287:4880"}}

रेलयात्री ध्यान दें! 4 से 11 अक्टूबर तक हरियाणा से चलने वाली ये ट्रेने रहेगी कैंसिल, इन ट्रेनों का बदला रूट 

 

Haryana train cancel news : हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। पलवल मथुरा क्षेत्र में मथुरा और भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड री मॉडलिंग का काम शुरू होने वाला है। इसकी वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है वहीं कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 4 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेन प्रभावित रहने वाली है ऐसे में अगर आपको रेल यात्रा करना है तो एक बार शेड्यूल जरूर देख ले।

 लेट से चलेगी यह ट्रेने 

 ट्रेन नंबर 14726,  4 से 7 अक्टूबर तक अपने निर्धारित समय से देर से चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 12:35 की जगह 1 घंटे 55 मिनट की देरी से यानी की ढाई घंटे देर से मथुरा से रवाना होगी।

 ट्रेन नंबर 20490 मथुरा बाड़मेर 8 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से चलेगी।

 इन ट्रेनों को बीच में रोका जाएगा 

 ट्रेन नंबर 14725 को 4 से 9 अक्टूबर तक भिवानी से अपने तय समय पर रवाना होगी लेकिन उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में 1 घंटे 50 मिनट रोक कर चलाई जाएगी।

 इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

 ट्रेन नंबर 14725 भिवानी मथुरा एक्सप्रेस 9 और 10 अक्टूबर को पूरी तरह से रद्द रहेगी।

 ट्रेन नंबर 14726 मथुरा भिवानी एक्सप्रेस 10 और 11 अक्टूबर को पूरी तरह से कैंसिल रहेगी।