बेहद कम समय में तय होगी दिल्ली से हरियाणा की दूरी, इन 4 रुटों पर दौड़ेगी रैपिड रेल, देखें ताजा अपडेट
Delhi Haryana Rapid Rail project: सरकार के द्वारा बड़े शहरों में यातायात को रफ्तार देने के लिए रैपिड रेल की शुरुआत की जा रही है ताकि घंटे का सफर चंद मिनट में तय हो जाए। रैपिड रेल प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक दबाव को कम करना और लोगों को सुरक्षित सफर का अनुभव देना है। दिल्ली एनसीआर में रैपिड रेल की शुरुआत हो चुकी है और अब अन्य रूटों पर भी रैपिड रेल की शुरुआत होने वाली है। दिल्ली मेरठ कॉरिडोर के बाद दिल्ली हरियाणा के बीच रैपिड रेल चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
सरकार के द्वारा दिल्ली से हरियाणा के कई शहरों के बीच रैपिड रेल चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। दिल्ली पानीपत करनाल और दिल्ली एसएनबी अलवर रूट के साथ-साथ दिल्ली फरीदाबाद पलवल कॉरिडोर पर भी रैपिड रेल चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
प्रस्तावित योजना के अनुसार यह कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खान से शुरू होगा और बदरपुर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ होते हुए पलवल तक जाएगा। इस रूट की लंबाई 72 किलोमीटर तक हो सकती है। इस प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर जमीन अधिग्रहण सहित कई प्रक्रियाओं का काम पूरा किया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो 2030 तक इसका ट्रायल हो सकता है। भविष्य में पलवल से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक भी रैपिड रेल चलाया जाएगा। इस ट्रेन की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है जो लोकल ट्रेन और बेसन से काफी अधिक होगी। इस ट्रेन के चलने के बाद कम समय में दिल्ली से हरियाणा की दूरी तय होगी।