{"vars":{"id": "114287:4880"}}

राशन कार्ड धारकों की हुई बल्ले बल्ले, अब गेहूं चावल के साथ यह अनाज भी मिलेगा, देखें डिटेल्स

 

 

Haryana News: हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले गुलाबी कार्ड धारको को अक्टूबर के महीने से अब गेहूं चावल के साथ बाजरा भी मिलेगा। खाद्य मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 12 किलो बाजरा एक कार्ड धारक को दिया जाएगा।

 गेहूं के साथ अब बाजरा भी मिलेगा 

आपको बता दे हरियाणा में कार्ड धारक को गेहूं के साथ सरसों का तेल और अन्य सामग्री भी मिलती है लेकिन गुलाबी कार्ड धारकों को अब  गेहूं के साथ-साथ बाजार भी दिया जाएगा। अक्टूबर के महीने में 12 किलो बाजरा दिया जाएगा।

  विभाग ने शुरू की खरीदी 
 

 हरियाणा सरकार के द्वारा बाजार खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है और उम्मीद है कि 1 अक्टूबर से खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस साल लगभग राज्य में 3 लाख हेक्टेयर जमीन पर बाजरे की बुवाई हुई है।

 राज्य में गरीब जनता को राशन दिया जाता है ताकि वह अपने परिवार के साथ अपना भरण पोषण अच्छे से कर सके। आपको बता दे गेहूं के साथ अब बाजार भी दिया जाएगा इसके साथ सरसों तेल और अन्य खाद्य सामग्री भी दी जा रही है।