{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा में आज फिर होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, बाहर जाने से पहले पढ़े यह खबर 

 
Haryana weather news: हरियाणा में आज कल मौसम का मिजाज बदला दिख रहा है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है इसके बाद भी राज्य में बारिश हो रही है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान भिवानी का दर्ज किया गया है।
 नया सिस्टम हुआ एक्टिव 
 राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जिसके वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। झमाझम होने वाली बारिश से राज्य का तापमान गिरा है और ठंड भी महसूस हो रही है।
 आज राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज महेंद्रगढ़ रेवाड़ी झज्जर गुरुग्राम मेवात पलवल और फरीदाबाद जिलों में बारिश का रेट अलर्ट जारी किया गया है।
 फिलहाल राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम में होने वाले बदलाव से लोग बीमार पड़ने लगे हैं ऐसे में मौसम विभाग के द्वारा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।