{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Jind News: जींद जिले के नरवाना में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 24-25 मई को नरवाना में कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पर डालेंगे महापड़ाव

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। कर्मचारियों को अभी तक पक्का नहीं किया गया और न ही पूरा वेतन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26 हजार और 27 हजार रुपए वेतनमान अब तक लागू नहीं किया गया है।
 

Jind News: जींद जिले के नरवाना स्थित लघु सचिवालय परिसर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रधान कृष्ण मोरखी ने की, जबकि संचालन यशपाल हथो ने किया।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। कर्मचारियों को अभी तक पक्का नहीं किया गया और न ही पूरा वेतन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26 हजार और 27 हजार रुपए वेतनमान अब तक लागू नहीं किया गया है। पवन कुमार ने कहा कि 24 और 25 मई को प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर महापड़ाव डालेंगे।