{"vars":{"id": "114287:4880"}}

School Holidays News: कल से लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, इन राज्यों में छुट्टी घोषित 

 

School Holidays News: स्कूली बच्चों की फिर मौज होने वाली है। दो दिनों तक लगातार स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है लेकिन यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिनों पर रहने वाली है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई राज्यों में छुट्टी रहने वाली है इस दिन सिर्फ स्कूल ही नहीं बल्कि कई राज्यों में दफ्तर और बैंक में बंद रहेंगे।

 14 सितंबर को हरितालिका तीज और चतुर्थी को लेकर छुट्टी

 14 सितंबर को हरितालिका तीज का त्यौहार मनाया जाएगा ऐसे में बिहार झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में छुट्टियां रहेगी वहीं 14 सितंबर को कई राज्यों में गणेश चतुर्थी का त्यौहार भी मनाया जाएगा ऐसे में गणेश चतुर्थी की छुट्टी भी रहेगी।

 15 सितंबर को भी बंद रहेंगे स्कूल 

 15 सितंबर को मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छुट्टी रहने वाली है। इस दिन छत्तीसगढ़ का मुख्य त्योहार नुआखाई मनाया जाता है। इस दिन स्थानीय अवकाश रहता है ऐसे में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी।

 14 सितंबर को मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी को लेकर छुट्टी रहने वाली है। वही हरियाणा के कई जिलों में भी 14 सितंबर को छुट्टी रहने वाली है। हालांकि ऑफिशल वेबसाइट पर एक बार छुट्टियों की लिस्ट चेक जरूर करना चाहिए। यहां आपको सटीक जानकारी मिलेगी।