{"vars":{"id": "114287:4880"}}

हरियाणा के जींद में मिला हथिनीकुंड बैराज में डूबे जवान का शव, 200 किलोमीटर बहकर पहुंचा हांसी ब्रांच

वीरवार को हांसी ब्रांच नहर में गांव अमरहेड़ी के निकट किसानों ने नहर में शव को तैरते हए दिखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तो उसकी ड्रेस व अन्य उपकरण से पता चला कि यह सेना का जवान है। इस दौरान पूर्व सैनिक भी मौके पर पहुंचे और उनकी तरफ से कहा गया कि यह शव महाराष्ट्र निवासी आर्यन पाटिल का है और यह कमांडों के तौर पर सेना में कार्यरत था।
 

HARYANA NEWS: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में अभ्यास करने के दौरान डूबे सेना के दूसरे जवान का शव वीरवार को जींद में हांसी ब्रांच नहर में मिल गया। वीरवार दोपहर को गांव अमरेहड़ी के किसानों ने हांसी ब्रांच नहर में शव दिखाई दिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। जहां पर पूर्व सैनिक भी वहां पर पहुंच गए। जहां पर पूर्व सैनिकों ने शव को देखकर बताया कि यह शव हथिनीकुंड बैराज में अभ्यास के दौरान डूबे जवान का शव है। इसके बाद जींद प्रशासन की तरफ से इसकी जानकारी सेना के उच्च अधिकारियों को दी गई और एंबुलेंस के माध्यम से चंडीगढ़ भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इस दौरान सेना की तरफ से मैसेज आया कि पार्थिव शरीर को सेना का हेलिकॉप्टर लेकर जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को जींद की पुलिस लाइन में लाया गया है। जहां पर सेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ लेकर जाएंगे। गांव अमरहेड़ी के निकट हांसी ब्रांच में मिले शव की पहचान महाराष्ट्र के आर्यन पाटिल के तौर पर हुई है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसकी पहचान करने से इंकार कर दिया और कहा कि यह सेना से संबंधित मामला है, इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी सेना के उच्च अधिकारी ही दे सकते हैं। 

हथिनीकुंड बैराज में चल रहा था सेना के जवानों का अभ्यास

आपको बता दे कि एक सितंबर को यमुनानगर के  हथिनीकुंड बैराज में सेना के जवानों का अभ्यास चल रहा था। पांच सेना के जवान चिनूक हेलिकॉप्टर से यमुना में खड़ी बोट पर कूदे थे, लेकिन अचानक ही बोट पलट गई। इसमें तीन जवान तो तैयारकर बाहर आ गए, लेकिन दो जवान लापता हो गए थे। जहां पर यमुना में लापता हुए जवानों की पहचान उत्तरप्रदेश के बरथा कोरसी गांव निवासी जम्मू-कश्मीर के अखनूर निवासी अजय व महाराष्ट्र निवासी आर्यन पाटिल के तौर पर हुई थी। इसमें यमुना नदी में डूबे अजय के शव को बैराज से करीब 15 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बरथा कोरसी गांव के पास से बरामद कर लिया था, लेकिन आर्यन पाटिल का पता नहीं लग रहा था। इसके बाद सेना की तरफ से लगातार तलाश की जा रही थी और यमुना नदी से निकलने वाली प्रत्येक नहर पर अलर्ट जारी किया गया था।

वीरवार को हांसी ब्रांच नहर में गांव अमरहेड़ी के निकट किसानों ने नहर में शव को तैरते हए दिखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तो उसकी ड्रेस व अन्य उपकरण से पता चला कि यह सेना का जवान है। इस दौरान पूर्व सैनिक भी मौके पर पहुंचे और उनकी तरफ से कहा गया कि यह शव महाराष्ट्र निवासी आर्यन पाटिल का है और यह कमांडों के तौर पर सेना में कार्यरत था। अब जींद पुलिस सेना के हेलिकॉप्टर का इंतजार कर रही है, जहां पर हेलिकॉप्टर के माध्यम से उनको चंडीगढ़ लेकर जाएंगे।