{"vars":{"id": "114287:4880"}}

PM Kisan Samman Nidhi: हरियाणा में इन लोगों को नहीं मिलेंगे अब पीएम किसान निधि योजना के तहत  2000 रुपए, 44 हजार दंपतियों की होगी जांच

हरियाणा प्रदेश में पीएम किसान सम्मन निधि योजना का लाभ ले रहे हजारों दंपति अब जांच के घेरे में आ गए हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां के करीब 44 हजार दंपती ऐसे हैं, जो दोनों ही सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। 9,700 से ज्यादा ऐसे मामले आए हैं, जिनमें जमीन बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों ही योजना का लाभ ले रहे हैं।
 

 Haryana News: हरियाणा प्रदेश में पीएम किसान सम्मन निधि योजना का लाभ ले रहे हजारों दंपति अब जांच के घेरे में आ गए हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां के करीब 44 हजार दंपती ऐसे हैं, जो दोनों ही सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। 9,700 से ज्यादा ऐसे मामले आए हैं, जिनमें जमीन बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों ही योजना का लाभ ले रहे हैं। जिसने जमीन बेच दी है, वह इस राशि को लेने का हकदार नहीं है। करीब 1400 केस ऐसे सामने आए हैं, जिनमें कम उम्र के और अन्य व्यक्ति लाभ ले रहे हैं। 17 हजार ऐसे हैं, जो जमीन के पहले मालिक थे, लेकिन अब नहीं हैं। फर्द को लेकर भी तीन हजार से ज्यादा केसों की जांच चल रही है। ऐसे लोगों की जांच कर वसूली की जाएगी। अब तक किसानों को 21 किस्त दी जा चुकी हैं।

किसानों को अब तक ₹6917.37 करोड़ मिले

केंद्र ने दिसंबर 2018 में योजना शुरू की थी। इके तहत अब तक हरियाणा के किसानों को 6917.37 करोड़ रुपए की राशि मिल चुकी है। पहली किस्त के रूप में प्रदेश के 12.48 लाख से अधिक किसानों को 249.79 करोड़ रुपए मिले थे। जुलाई 2025 में 16.77 लाख किसानों को 353.69 करोड़ रुपए का लाभ मिला।