हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से छात्रों को मिलेगी ये विशेष सुविधा, CM ने जारी किया आदेश
Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 1 अप्रैल से खास सुविधा मिलेगी। सरकारी स्कूलों से 12वीं तक के छात्राओ को पीने के लिए फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और खाने के लिए मिल्क बार दिया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा छात्राओं में पोषण की कमी दूर करने के लिए इस योजना की शुरुआत की जा रही है।
मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना की शुरुआत हो रही है जो की 1 अप्रैल से लागू होने वाली है। छात्राओं को सप्ताह में चार दिन फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और दो दिन मिल्क बार मिलेगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के द्वारा इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराया जाएगा। 75 दिनों तक दूध और मिल्क बार दिया जाएगा।
आठवीं नौवीं दसवीं 11वीं और 12वीं के छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। राज्य के छात्राओं को पोषण की कमी नहीं हो इसलिए इस योजना की शुरुआत की गई है।