{"vars":{"id": "114287:4880"}}

अचानक बदला मौसम! हरियाणा के कई जिलों में शुरू हुई झमाझम बारिश, 3 दिनों तक रेड अलर्ट जारी 

 

Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। राज्य के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। नारनौल रेवाड़ी फरीदाबाद गुरुग्राम नूह सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने हुए एक नए सरकुलेशन की वजह से हरियाणा में बारिश हो रही है।

 3 दिनों तक होगी बारिश 

 हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ गया है इसके बावजूद भी राज्य के तमाम जिलों में बारिश हो रही है। तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

 गुरुग्राम में बारिश के वजह से लगा लंबा जाम 

 गुरुग्राम में होने वाली झमाझम बारिश के वजह से लंबा जाम लग गया है। सड़कों पर पानी भर गया है वहीं सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कटारे भी देखने को मिल रही है इसके साथ ही साथ फरीदाबाद में झमाझम होने वाली बारिश के वजह से नदी नालों में पानी भर गया है वहीं कई सोसाइटी में भी पानी घुस गया है।

 फिलहाल नहीं मिलेगी बारिश से राहत 

 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में 4 से 5 दिनों तक ऐसे ही बारिश होती रहेगी। मानसून कमजोर होने के बाद भी बारिश नहीं रुकेगी। हालांकि कई जिलों में बूंदाबांदी के वजह से उमस भरी गर्मी भी देखने को मिलेगी