हरियाणा में फल-सब्जियों की जांच से मचा हड़कंप, 152 नमूनों में मिली गड़बड़ी, देखें ये रिपोर्ट
Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब हरियाणा और कई राज्यों में फल और सब्जियों के कई नमूने फेल हो गए हैं और इन सब सब्जियों और फलों में कीटनाशकों की मात्रा काफी ज्यादा पाई गई है। पंजाब में 55 और हरियाणा में 152 सैंपल मांगों पर खरे नहीं उतरे हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर में कई खतरनाक बीमारियां हो सकती है। आपको बता दे किसान और कृषि कल्याण मंत्रालय के रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
सामने जानकारी के अनुसार प्रयोगशाला में इन फलों और सब्जियों की जांच की गई जिसमें पाया गया कि यह सभी फल और सब्जियां मानको पर खरा नहीं उतरा है। इन सभी फलों और सब्जियों में काफी ज्यादा कीटनाशक पाए गए हैं।
2023 से 2026 तक पंजाब में 6580 सैंपल लिए गए और 55 सैंपलों में कीटनाशकों के अवशेष तय मात्रा से अधिक पाए गए। वही हरियाणा में भी कीटनाशकों की मात्रा फल और सब्जियों में अधिक पाई गई है। ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करने से शरीर पर नकारात्मक असर होगा और कई बीमारियां बढ़ेंगे।